फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़़ के आगे बेवस हुई पालिका, बैंरग लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अतिक्रमण हटाने गुरुवार को पालिका की टीम इमली चौक पहुंची। टीम ने जैसे ही वहां पर अभियान शुरू किया, तो उसका विरोध होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। ऐसे में पालिका की टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। बताते हैं कि इस दौरान कुछ महिलाएं सड़क पर लेट भी गईं।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसको लेकर टीम शहर के मोहल्ला इमली चौक पहुंची। टीम के सदस्यों ने वहां पर अवैध रूप से बने चबूतरे को तोड़ने के लिए जैसी ही जेसीबी को बुलाया, वहां पर पहले से मौजूद लोगों, खासतौर पर महिलाओं ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। भीड़ बढ़ती देखकर पालिका के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में वहां पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन भीड़ को देखते हुए पुलिस की संख्या बेहद कम थी। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी, ऐसे में पालिका के कर्मचारियों ने वापस लौटना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें