फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता पर केसीसी का कर्जा, बैंक ने बेटे के खाते से लेन-देन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। एक बैंक शाखा ने पिता की केसीसी से लिए गए कर्ज की वसूली के लिए बेटे के खाते से लेन-देन रोक दिया है। इससे परेशान बेटे ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

तससील क्षेत्र के गांव जाधोंपुर निवासी आनंद पाल सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की समरेर शाखा में उसका खाता है। उसमें उसके 4.01 लाख रुपये जमा हैं। उसने पिता लखपत सिंह पर तीन लाख रुपये केसीसी का कर्ज है। केसीसी का कर्ज वसूलने के लिए बैंक शाखा के प्रबंधक ने उसके खाते से लेन-देन रोक दिया है। इस संबंध में उसने बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। कहा कि उसके खाते पर अवैधानिक तरीके से लगी रोक हटाई जाय।

- कर्ज वसूली के लिए ऐसा करना पड़ा है। अगर, ऐसा नहीं करेंगे तो बैंक की वसूली नहीं हो सकेगी। पिता और बेटे का संबंध है। इसलिए पिता का कर्ज वसूली के लिए बेटे के खाते में रोक लगाई है। -नरेंद्र वर्मा, मैनेजर, एसबीआई शाखा, समरेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें