रपटा पुल के डूबने पर उससे गुजरते ग्रामीण। संवाद
कादरचौक। रविवार रात भारी बारिश से सोत नदी उफान पर है। ककराला-मुहम्मदगंज के बीच बना रपटा पुल नदी के बढ़े जलस्तर के कारण डूब गया है। इससे ककराला, अलापुर, बेहटा डंबरनगर सहित कई गांवों के लिए रास्ता बंद हो गया है। हालांकि लोग जान जोखिम में डालकर पुल से निकल रहे हैं। यहां कोई संकेतक भी नहीं लगे है। रपटा पुल पर पानी होने के कारण वाहन चालकों को ककराला जाने के लिए भोजपुर होकर जाना पड़ रहा है।