फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता ने जताई हत्या की आशंका, बोले- बेटी नहीं कर सकती खुदकुशी

Sun, 04 Feb 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अपने सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिलीं महिला जज ज्योत्सना राय के पिता अशोक कुमार राय का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना कमजोर नहीं है और न ही उनकी बेटी कमजोर थी। वह बहुत मजबूत थी और किसी भी कीमत पर वह आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। देर शाम तक वह अभी अपने परिवार के अन्य लोगों के बदायूं आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

अपर निदेशक अभियोजन के पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार राय शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पत्नी के साथ बदायूं आए। वर्तमान में वह लखनऊ में रहते हैं। जैसे ही उन्हें जज बेटी के फंदे से लटके मिलने की सूचना मिली कि तो वह पत्नी के साथ खुद कार चलाकर लखनऊ से आ गए। बगल वाली सीट पर उनकी पत्नी बेहाल बैठी थीं। बिलखने पर अशोक कुमार उन्हें सांत्वना देते आए।
जैसे ही उन्होंने अपनी कार को जजों के आवासीय परिसर में लाकर रोका, सबसे पहले एसएसपी के बारे में पूछा। उन्हें देखकर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव उनके पास गए और घटना के बार में बताया। इसके बाद अशोक कुमार उन्हें लेकर ऊपर आवास में चले गए। वहां मौजूद अन्य लोग उनकी पत्नी को ऊपर लेकर गए। दोनों ने वह कमरा देखा, जहां ज्योत्सना का शव लटका मिला था। अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11 बजे तक मोबाइल पर करती रही थीं बातें
पड़ोस में रहने वाले लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक ज्योत्सना राय किसी से मोबाइल फोन पर बात करती रही थीं। जब वह बात कर रही थीं तो उनके आवास से तेज आवाज आ रही थीं। लोगाें के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि उनकी किसी से उनकी बहसबाजी हो रही थी।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें