फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष तक यूं ही मिलता रहेगा मुफ्त राशन : बीएल वर्मा

Sun, 04 Feb 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।
विज्ञापन
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब इसे व्यवस्था को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में गरीब लोगों को यूं ही मुफ्त राशन मिलता रहेगा। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब तक 2.8 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि अगर अर्थ व्यवस्था व वित्त की बात करें तो 2014 से पहले 10 वर्षाें में मुद्रास्फीति आठ प्रतिशत से अधिक थी जो पिछले दशक में पांच पर रह गई है। पिछले दशक में लगभग 21 करोड़ वाहन बेचे गए।
इस दशक में 13 करोड़ तक यह आंकड़ा पहुंच गया है। उद्योग की बात करें तो भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरे सबसे बड़ा निर्माता है। उसने पहले की तरह खिलौनों का आयात करने की बजाय उनका निर्यात करना भी शुरू कर दिया है। स्टार्टअप की संख्या कुछ सौ के करीब थी। जो अब चार लाख से अधिक हो गई है। वहीं पहले की तुलना में ब्रॉडबैंड यूजर्स 14 गुना बढ़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें