उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा कछला के पास सोमवार पूर्वाह्न पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।
एटा जिले में निधौलीकलां निवासी राकेश (30) अपने पिता हाकिम सिंह (65) के साथ बाइक से बिल्सी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आई कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। चालक कार भगा ले गया। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इसके अलावा बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी बाइक सवार धर्मपाल (31) और उनकी पत्नी सीमा (29) बाइक फिसलने से घायल हो गए। सीमा का मायका कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में है। पति के साथ वह छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बसोमा आकर बाजार जा रही थीं। संवाद