फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस 
विज्ञापन
बदायूं। एआरटीओ चौराहे के पास बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दंपती और उनके बेटे को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कटैया निवासी सनी गौतम ने बताया कि उनके पिता भगवानदास (42) पुत्र गेंदनलाल बुधवार को भैयादूज पर मां कमलेश और छोटे भाई आशीष को लेने के लिए मामा के घर से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दरावनगर आए थे।
सनी ने बताया कि उनकी मां, छोटे भाई के साथ छोटी दीपावली के दिन से मामा के घर पर थीं। बुधवार को भैयादूज के दिन पिता भगवानदास पत्नी कमलेश और बेटे आशीष को लेने पहुंचे थे। मंगलवार को ससुराल में रुकने के बाद बृहस्पतिवार को तीनों बाइक से अपने गांव कटैया लौट रहे थे।
विज्ञापन

एआरटीओ चौराहा पहुंचने पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चालक भगवानदास, उनका बेटा आशीष ट्रक के पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भगवानदास के पांच बच्चों में दो बेटियां और तीन बेटों में आशीष सबसे छोटा था। एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर शेखूपुर चौकी पर खड़ा करा दिया है।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पंचनामा भरवाकर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


सिर से हेलमेट निकलने की आशंका
भगवान दास बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पहने हुए थे। बाइक से गिरने के दौरान वह बेटे के साथ ट्रक के पहिये के नीचे आ गए थे। वहीं, घटनास्थल पर हेलमेट सुरक्षित मिला है। इससे माना जा रहा है कि हादसे के दौरान भगवान दास के सिर से हेलमेट निकलकर सड़क पर गिर गया होगा।

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें