फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गोद से छिटककर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। ग्राम आंतर रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की गोद से छिटककर नौ माह का बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के ग्राम दत्ता चोली निवासी बालक के पिता शीलू ने जरीफनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल से पत्नी सुधा और नौ माह के बेटे रौनी के साथ गांव लौट रहे थे। नबाबगंज मजरा दहगवां थाना जरीफनगर के रास्ते पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में उनके नौ माह के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें