फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात में विवाद के बाद पिता-पुत्र पर चाकू और उस्तरे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गांव गाजीपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट और धारदार हथियारों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



संभल निवासी राहुल ने बताया कि नौ फरवरी की रात लगभग 11:00 बजे वह अपने बच्चों के साथ गांव गाजीपुर में रामवीर श्रीवास्तव के यहां एक बरात में शामिल होने आए थे। आरोप है कि बरात में एक अर्टिगा गाड़ी से संभल से आए धर्मेश, परमेश, रिंकू और उनके साथ मौजूद 2-3 अज्ञात लोगों ने उसपर और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब उसने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि धर्मेश और परमेश ने अपनी जेब से देशी उस्तरा और चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से हमला किया। इस हमले में उसके सीधे कान और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

शोर सुनकर उसके साले अरविंद और पंकज श्रीवास्तव ने अन्य लोगों की मदद से बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। भागते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें