फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगा लाभ : डीडीओ

विज्ञापन
सहसवान तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री जागरुकता बैठक में मौजूद जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप
विज्ञापन
सहसवान। तहसील सभागार में बुधवार को जिला विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बैठक कर किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने सहसवान, दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के सभी सचिवों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और लेखपालों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ-साथ फसलों के क्रय विक्रय में भी लाभ मिलेगा। प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं हैं, वह जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराएं। बैठक में तहसीलदार शर्मनानंद, सहसवान खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, दहगवां खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार झा के अलावा सचिव एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें