फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली कटौती से परेशान किसानों का उपकेंद्र पर हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विद्युत की अघौषित कटौती के विरोध में असरासी उपकेंद्र के सामने रोड पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार सुबह असरासी विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। साथ ही बदायूं-कादरचौक रोड पर जाम लगा दिया। इससे डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे कादरचौक इंस्पेक्टर व जेई के समझाने पर किसान शांत हुए तो जाम खुला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भारी संख्या में किसान विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। वहां पर मौजूद कर्मियों से बिजली सप्लाई न देने का कारण पूछा लेकिन सटीक जवाब न दे पाए।
इससे किसान नाराज हुए और हंगामा शुरू कर दिया। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के खिरिया वाकरपुर निवासी अनूप, हनी सिंह, अनिल, भदरौलिया निवासी उदय प्रताप सिंह, रमेश, चीलपुरा संजीव पाठक ने बताया कि असरासी विद्युत उपकेंद्र से दो से तीन घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है।
बिजली न आने से फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में फलसें सूखने लगी हैं। किसान अनूप ने बताया कि बृहस्पतिवार को 40 लीटर डीजल लेकर फसल की सिंचाई की है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। जाम लगा तो कादरचौक के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जेई धर्मात्मा को भी बुलाया। इन लोगों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही शेड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इस दौरान जाम लगने से लोग परेशान रहे। अधिशासी अभियंता को बुलाने पर अड़े रहे किसान
जाम खुलवाने के बाद किसान उपकेंद्र पर दोबारा पहुंचे। वह अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अभियंता नहीं आए, लेकिन कर्मचारी ने बिजली चालू करके दिखाया कि ट्रांसफॉमर्र ओवरलोड है। इस पर किसानों ने उझानी उपकेंद्र जाकर शिकायत करने की बात कही।

विद्युत की अघौषित कटौती के विरोध में असरासी उपकेंद्र के सामने रोड पर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें