फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दर्द समझती है सरकार : मौर्य

Sun, 10 May 2015 08:08 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने तीन गांवों में लगभग 12 लाख रुपये के चेक किसानों को बांटे। ग्रामीणों ने वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों का दर्द समझती है। अगर किसी ने उनके साथ भेदभाव किया है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव ललुआ नगला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आशुतोष मौर्य ने बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को चेक प्रदान किए। लोगों ने हलका लेखपाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को सभी किसानों की शिकायत की जांच कर मुआवजा चेक बनाने को आदेशित किया। मौर्य ने कहा कि सरकार ने किसानों का दुुख-दर्द समझा है। हर किसान को उसका हक मिलेगा। इसको लेकर प्रशासन को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम गुलाबंचद्र ने भी किसानों को चेक बनाने में पूरी पारदर्शिता बरते का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तो युवाओं और किसानों के हितों की तमाम योजनाएं चला रही हैं। हमें इसकी जानकारी होनी जरूरी है। आनंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, प्रेमसिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद गांव भरतपुर, वीधानगला में भी चेक बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें