फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं की नहीं कर पा रहे बोआई किसानों को डीएपी का इंतजार

Wed, 04 Dec 2024 01:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/कछला। एक बार फिर जिला डीएपी से खाली हो गया है। जबकि, किसान गेहूं की बोआई करने के लिए डीएपी का इंतजार कर रहे हैं। जिन समितियों पर डीएपी है, वहां वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कछला स्थित समिति के विक्रय प्रभारी किसी की शादी में शामिल होने चले गए। जबकि किसान डीएपी के इंतजार में लाइन लगाकर बैठे रहे। बाद में किसानों ने हंगामा भी किया।
अभी भी गेहूं की बोआई के लिए जिले के किसानों को पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है।
अब एक बार फिर जिले में डीएपी खत्म हो गई है। इक्का दुक्का समिति को छोड़ मंगलवार को अधिकांश समितियों पर ताले लटके रहे। इसी के चलते किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि बुधवार की शाम तक जिले में डीएपी की दो रैक पहुंच जाएंगी। इसके बाद 99 समितियों पर डीएपी का वितरण कराया जाएगा। कछला में सहकारी समिति पर डीएपी होने के बाद भी मंगलवार को वितरण नहीं किया गया। एडीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि विक्रय प्रभारी किसी शादी कार्यक्रम में गए हैं। लौटने पर खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएपी समिति पर मौजूद है और किसान लगातार चक्कर लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि समिति को बंद करके डीएपी अधिक दामों में बेची जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें