फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने की ग्राम चौपाल, वोट न देने की चेतावनी

विज्ञापन
छछऊ गांव में चौपाल को संबोधित करते ग्रामीण ब कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुरुवार को छछऊ गांव में पांच गांवों के किसानों ने ग्राम चौपाल लगाई।
विज्ञापन


किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन का बैनामा नहीं करेंगे। अगर सरकार जबरिया अधिग्रहण करती है तो उसका विरोध किया जाएगा। चौपाल में किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण नहीं रुका तो 2027 के विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहती है। चार फसली कृषि भूमि का अधिग्रहण होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतिम दम तक किसानों के साथ खड़ी है और जबरन अधिग्रहण नहीं होने देगी।
विज्ञापन


भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई। जानकारी के अनुसार यूपीडा द्वारा डहरपुर इंटरचेंज के नजदीक 3800 बीघा से अधिक जमीन चिह्नित कर सर्वे कराया जा चुका है। चौपाल में श्रीश शर्मा, आलोक शर्मा, डब्लू गुप्ता, ओमप्रकाश, भोलानाथ, धर्मेंद्र, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, तेजपाल, मुनेंद्र, रामसेवक, रामदुलार, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें