फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समितियों में खाद लेने के लिए किसानों को भीड़, बायोमेट्रिक मशीन से लग रहा ज्यादा समय

विज्ञापन
कोल्हाई साधन सहकारी समिति पर लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदायूं। आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक मशीन से यूरिया खाद मिल रही है। इसलिए साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ कम होने के नाम नहीं ले रही है। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लगने से किसान परेशान है और बाजार से यूरिया खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई, अलीगंज, खंदक, वितरोई की सहकारी समितियों पर यूरिया खाद लेने वालों की भीड़ रही। खाद की जरूरत ज्यादा होने के कारण किसान परेशान होकर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। गांव बिचौला के छोटेलाल, संजू, ओंकार सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि मुजरिया, वितरोई और कोल्हाई पर खाद की प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद का कट्टा 350 रुपये में बिक रहा है। इसका सरकारी रेट 270 रुपये है। किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण की व्यवस्था ठीक कराए जाने की मांग की है। सहकारी समिति के सचिव भगवान सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों पर यूरिया भरपूर मात्रा में है, लेकिन आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक मशीन के जरिए ही खाद दी जा रही है। इससे कुछ समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें