फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरस रहे किसान, ठप पड़े नलकूप

Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        सैदपुर।
विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- खेतों में फसलें सूखे से किसान परेशान
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की अनदेखी के चलते दो महीने से किसान पानी को तरस रहे है। तमाम शिकायतों के बावजूद विभाग नलकूपों पर ध्यान नहीं दे रहा है। खेतों में फसलें सूखने के कारण किसान परेशान है। लेकिन विभाग चुप्पी साधे बैठा है। गांव वालों ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की है। 
विज्ञापन

कस्बा के नूरी रजा मेमोरियल कालेज के समीप नलकूप संख्या 229 का फिर से निर्माण 2014-15 में कराया गया था। उस वक्त किसानों में उम्मीद जागी थी कि उनकी फसलों को भरपूर पानी नसीब होगा। नलकूप के बोरिंग के समय की गयी अनदेखी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। नलकूप की मोटर फुंक चुकी है विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन उनकी शिकायतों को नजर अंदाज कर दिया गया। किसानों ने डीएम से शीघ्र नलकूप चालू कराने के साथ गुल और टैंक की मरम्मत कराने की मांग की है। विधाराम, रमेश कुमार मौर्य, जाहिद हुसैन, नईम, अय्यूब कुरैशी, सुरेश कुमार, एहसन रजा, आदि।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें