फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंजीकरण के बाद भी नहीं ले पा रहे छूट

Thu, 10 Dec 2015 10:57 PM IST
कादरचौक (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सरकारी गोदामों से कृषि बीज लेने के लिए किसानों को पंजीकरण के लिए जागरूकता की कमी है। इसीलिए गोदामों पर किसान बीज लेने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं साथ ही किसानों कि पंजीकरण भी बहुत कम हुए हैं। कुछ किसान तो ऐसे भी हैं जिनके पंजीकरण के लिए कृषि विभाग को कागज दिए पर पंजीकरण नहीं हो सका। कादरचौक के ही कृष्णबिहारी लाल ने दो बार कागज जमा किए लेकिन पंजीकरण नंबर नहीं मिला। रेवा के भिखारी गुर्जर ने 15 अक्तूबर को कृषि विभाग मे कागज जमा किए लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। सकरी कासिमपुर के रतीराम ने 29 जुलाई को मक्का का बीज खरीदा जिसकी रसीद भी जमा करा दी लेकिन अभी तक अनुदान राशि खाते में नहीं पहुंची है। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों में जागरूकता की भी कमी है। वहीं अधिकांश रजिस्ट्रेशन निरस्त भी हो गए हैं, जिन किसानों ने काल सेंटर पर बोल कर पंजीकरण कराया है उसमें सुनने में भी गड़बड़ी हो सकती हैं। बैंक का माइकर और आइएफसी कोड भी गलत होना खाते का नंबर सही न मिलने के कारण पंजीकरण कंप्यूटर निरस्त कर देता है। इन्हीं तकनीकी कारणों से अनेकों पंजीकरण निरस्त हुए हैं।
अब गेंहू के बीज पर दो हजार की छूट
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर किसान को गोदाम से पूरे दाम पर बीज खरीदना होगा जिसके तहत अब तक किसान को1400 की सब्सिडी मिलती थी, जिसमें से केंद्र सरकार से एक हजार और प्रदेश सरकार से 400 रुपये मिलते थे। अब प्रदेश सरकार ने भी अंश बढ़ाकर एक हजार कर दिया है। किसान को अब दो हजार की छूट मिलगी जिसकी सब्सिडी खाते में जमा होगी। किसान इसके लिए जोतबही, बैंक खाता और कोई भी आईडी लेकर आए तो उसका पंजीकरण आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक बढ़ी पंजीकरण की तिथि
किसानों के पंजीकरण कम होने के कारण सरकार ने पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर अब 31 दिसंबर तक कर दी है। 10 जनवरी तक बीज वितरण भी बढ़ा दिया गया है। बदायूं के केंद्रीय बीज भंडार पर भी बीज वितरण को खोल दिया गया है। वंचित किसान बीज गोदाम पर सीधे निशुल्क आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
जिले में कुल 51822 पंजीकरण
जिले में अब तक हुए पंजीकरण में ब्लाक अंबियापुर में सबसे अधिक और दहगवां मे सबसे कम पंजीकरण
अंबियापुर- 4573
आसफपुर-  4012
बिसौली-   3797
दहगवां-    1401
दातागंज-   3112
इस्लामनगर-4022
जगत-      3708
म्याऊं-      3005
कादरचौक-  2305
सहसवान-   3914
सलारपुर-    3828
समरेर-       3092
उझानी-      4191
उसावां-      3254
वजीरगंज-   3590
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें