फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेड़ के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद हमलावर भागे; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 05 Nov 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम खेत पर गए किसान की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी है। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में खेत पर बैठे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकले। परिजनों ने शव खेत से उठने नहीं दिया। उनका कहना था कि परौर थाना पुलिस व अधिकारियों के आने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शव को उठने देंगे। 

विज्ञापन


उसावां कस्बे के वार्ड-4 निवासी अरवेश यादव (38) पुत्र सिपट्टर बुधवार को बाजरा के पूले बांधने की कहकर खेत पर गए थे। बताया गया है कि शाम 4:45 बजे वह अपने चाचा के ट्यूबवेल पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। 

उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलाखते परिजन खेत पर पहुंच गए। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व जांच शुरू की। गोली मारने के पीछे मेड़बंदी विवाद सामने आ रहा है। घटनास्थल शाहजहांपुर जिले में पड़ता है। मौके पर बदायूं व शाहजहांपुर दोनों जिलों की पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

मेड़ काटने के विवाद में सुबह हुई थी कहासुनी 
थाना व कस्बा उसावां के वार्ड नंबर चार निवासी अरवेश खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों का आरोप है कि खेत के बराबर में मोहल्ले के लोगों के भी खेत हैं। मेड़ काटने को लेकर सुबह में दोनों में कहासुनी हो गई थी। चाचा हरवेश ने बताया कि वह कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज हुई वह ट्रैक्टर छोड़कर मौके की ओर भागे। 

उन्होंने तीन लोगों को भागते हुए देखा, लेकिन वह पहचान नहीं सके। मेड़ विवाद ही हत्या की वजह बताई जा रही है। परिजनों ने शव खेत से उठने नहीं दिया है। उनका कहना है कि परौर थाना पुलिस व अधिकारियों के आने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शव को उठने देंगे। 

छह भाइयों में तीसरे नंबर के थे अरवेश
अरवेश यादव छह भाई थे। वह तीसरे नंबर का था। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा नौ साल का है। उसकी मौत के बाद से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल शाहजहांपुर जिले का है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।   

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परौर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें