फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर वैज्ञानिक करेंगे गन्ना किसानों की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब तक किसानों को गन्ने के संबंध में नई तकनीकि या दूसरी जानकारी के लिए कार्यालय संपर्क करना होता था। जिसके बाद में फसल संबंधित समस्या बताने पर उनके उपचार के बारे में जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब शासन की तरफ से किसानों को राहत देते हुए टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसके तहत किसान सीधे वैज्ञानिकों से जुड़ जाएंगे और अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के गन्ने की फसल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न किसी दुकानदार से फसल के बारे में कोई सुझाव लेना होगा। शासन ने किसानों की समस्या को देखते हुए एक टोल फ्री नंबर 18001801551 जारी किया है, जिसके जरिये किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस नंबर पर कॉल करते हुए किसान सीधे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक से जुड़ जाएगा। जहां पर किसान अपनी समस्या बताकर उसका संपूर्ण और सही समाधान पा सकता है।
जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि इस नंबर का प्रयोग करके किसानों को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में उसके समय और पैसे दोनों की पूरी बचत होगी। साथ ही कोविड-19 को देखते हुए ये अहम कड़ी भी है। जो इसके संक्रमण से लोगों को दूर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें