फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खंभा लगाने का विरोध कर रहे किसान की माैत, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिजली विभाग के कर्मचारियों से परेशान किसान की खेत पर ही हृदय गति रुक गई। जब तक उसको इलाज के लिए भेजा गया तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना इस्लामनगर पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिली कि 65 साल के राम सिंह के खेत में बिजली विभाग के कर्मचारी खंभे लगा रहे थे। इसी दौरान रामसिंह ने विरोध किया। कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी कि उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग उनको निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी देर शाम को मौत हो गई।

मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं, पुलिस को परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच थाना पुलिस कर रही है। तथ्यों व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें