फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सवा तीन करोड़ से गांवों की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से चली आ रही जर्जर सड़कों की समस्या अब दूर होगी। ग्रामीण अभियंता विभाग (आरईएस) ने गांवों की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए योजना तैयार की है। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 21 गांवों में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से करीब सवा तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस योजना से जगत, कादरचौक, उझानी, म्याऊ और उसावां ब्लॉकों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। ब्लॉक कादरचौक के गांव देवी नगला में 12.55 लाख रुपये, कलिप्या में 12.47 लाख रुपये, कदमनगला में 9.10 लाख रुपये, ढडूनगला में 10.49 लाख रुपये और कादराबाड़ी में 22.87 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
ब्लॉक जगत के गांव हसनपुर में 18.45 लाख रुपये, फतेहपुर में 17.99 लाख रुपये, नरऊ बुजुर्ग में 12.59 लाख रुपये, सरौरा नगला में 9.59 लाख रुपये, पस्तौर में 20.22 लाख रुपये, मल्लाहपुर में 9.54 लाख रुपये, झंडपुर में 14.57 लाख रुपये तथा बूचना नगला में 22.50 लाख रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक उझानी के गांव नौशेरा में 12.16 लाख रुपये, ननाखेड़ा में 21.18 लाख रुपये और बसोमा में 21.10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण प्रस्तावित है। इसी क्रम में ब्लॉक म्याऊ के गांव बिलहारी में 28.95 लाख, गौरामई में 16.20 लाख और नसीरनगर में 11.59 लाख खर्च कर सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा ब्लॉक उसावां के गांव सरेली में 17.52 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें