फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का बेचकर किसान को नहीं किया पूरा भुगतान, मांगने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। गांव उरैना गोटिया निवासी किसान श्रीपाल ने मक्का की फसल बेचने के बाद बकाया भुगतान न करने और भुगतान मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजदों व चार-पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीपाल के अनुसार, सितंबर 2025 में उन्होंने अपनी मक्का की फसल बाकरपुर केजी एन ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से बिसौली निवासी यूसुफ व यूनुस को 27 लाख 719 रुपये में बेची थी। केवल एक लाख रुपये उसे मिल गए। शेष रकम वह लगातार मांगता रहा, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे।
किसान का आरोप है कि 20 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे यूसुफ व यूनुस ने उसे बाकरपुर स्थित फर्म पर बुलाया। जहां दोनों आरोपियों ने पांच-छह अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। मारपीट में उसको चोटें आईं। पहली बार में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दोबारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ित किसान की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेन-देन का मामला है। जांच करके कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें