फड़ पर जमकर चल रही थी शराब पार्टी
जहां जुए का फड़ लगा था वहां शराब पार्टी भी जमकर चल रही थी। लोग शराब के नशे में थे और जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए के रुपये को लेकर किसान की हत्या कर दी गई । जुए में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी भी है लेकिन पुलिसद अभी भी हवा में तीन चलाने का काम कर रही है।
फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच-पड़ताल
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और शव को जिला मुख्यालय भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर वजनदार चीज से वार से मौत होना बताया गया।
पांच साल पहले दिल्ली में हुई थी बेटे की हत्या
परिजनों का कहना है रामप्रकाश जुआ खेलने के शौकीन थे और गांव में जुआ का दीपावली के पर्व पर मेला लगता है। रामप्रकाश जुए में रुपये ज्यादा जीत गए, इसीलिए अन्य जुआरियों ने उनकी पीट पीटकर हत्या कर दी। उनके एक बेटा था, जिसकी पांच साल पहले दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। उनके दामाद की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। रामप्रकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सीओ बिल्सी संजीव कुमार ने बताया कि किसान सोमवार शाम से लापता था। उसका शव खेत में मिला है। हत्या क्यों की गई है इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।