आरोपी ने निकाला तमंचा और मार दी गोली
परिजनों के मुताबिक मृतक अरवेश के मोबाइल फोन में वीडियो मिला है, जिसमें दिखाई दे रहा आरोपी कल्लू है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी कहता है अब गाली दे, जिस पर अरवेश जवाब देता है हम क्यों गाली देंगे, तभी आरोपी ने तमंचा निकालकर फायर कर देता है। गोली लगते ही अरवेश जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और मृतक के चाचा रामबरन यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक बाइक छोड़कर भाग निकले।
परौर थाने में मुकदमा दर्ज
सूचना पर परौर और उसावां पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर परौर पुलिस ने कल्लू, सोनू पुत्रगण नेत्रपाल निवासी वार्ड सात उसावां और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक बरामद कर ली है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वायरल हुआ वीडियो उसी मोबाइल का है जो अरवेश के पास था। घटना के समय वह फोन चला रहा था, और पूरी वारदात उसी में रिकॉर्ड हुई है।
संबंधित वीडियो