फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने मार डाला, सींगों से उठाकर कई बार पटका

Tue, 21 Jan 2025 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में सांड के हमले थम नहीं रहे। जरीफनगर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में मंगलवार तड़के सांड ने फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। सांड ने किसान को सींगों पर उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे किसान की मौत हो गई। घटना से किसान के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव निवासी छोटे (55) पुत्र अल्लादीन सोमवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। मंगलवार तड़के वह खेत से घर के लिए चले, तभी एक सांड खेत में घुस आया। किसान ने सांड को खेत से भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड किसान पर हमलावर हो गया। वह उससे बचने के लिए भागे। इस दौरान वह खेत में गिर गए। इसके बाद सांड ने किसान को सींग से उठाकर जमीन पर कई बार पटका। 

किसान की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत से अन्य किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी डंडे से सांड को भगाया। वहीं हमले में किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर किसान के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें