फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकरी दिलाने के नाम पर किसान से 12 लाख ठगे, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के एक किसान से उसके बेटे को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल रकम हड़पी, बल्कि रुपये मांगने पर किसान को धमकी भी देते रहे। लंबे समय से न्याय के लिए किसान थाने के चक्कर काटता रहा। कार्रवाई न होने पर उसने आईजी बरेली से शिकायत की। जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र उघैती के गोविंदपुर शिवनगर निवासी किसान सुरेश सिंह ने बताया कि उनकी जान-पहचान सिद्धपुर कैथोली निवासी राम सिंह से है। उन्हीं के जरिए उनकी मुलाकात कैथोला निवासी होराम कश्यप और तरंग कश्यप से हुई। कुछ दिन बाद होराम उनसे तीन लाख रुपये उधार ले गया और फिर भरोसा दिलाया कि उसकी ऊंचे स्तर के लोगों से पहचान है। उसने सुरेश सिंह को विश्वास दिलाया कि वह उनके बेटे गौरव को पुलिस में भर्ती करा देगा। इसके एवज में 12 लाख रुपये की मांग की।
किसान ने अपनी चार बीघा जमीन बेचकर सात लाख रुपये की व्यवस्था की और बाकी रकम मिलाकर कुल 12 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इस पूरे मामले में कन्नौज निवासी शरद सक्सेना भी शामिल रहा, लेकिन बाद में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का बहाना बनाकर आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही नौकरी लगवाई।
विज्ञापन

सुरेश सिंह के मुताबिक, रुपये वापस मांगने पर आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे थे। करीब छह माह से वह कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। अंततः आईजी के आदेश पर सीओ बिल्सी ने जांच की, जिसमें तीनों दोषी पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने होराम कश्यप, तरंग कश्यप और शरद सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच सीओ स्तर से की गई। जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। -अवधेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उघैती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें