सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया निवासी बहोरन लाल (45) पुत्र कन्हैया लाल की ट्यूबवेल की हौद में नहाते समय डूबकर बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि बहोरन लाल खेती करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करते आ रहे थे। वह बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल की कहकर घर से गए थे। नहाते समय हौद में डूब कर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। शुक्रवार को परिवार के लोग उनका शव लेकर घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।