फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाई की बरात जाने से पहले बहन की बाइक से गिरकर मौत, खुशियां काफूर

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोते- बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली और कस्बा नझियाई निवासी रुखसाना (42) पत्नी मुखत्यार की बाइक से गिरने से शुक्रवार शाम करीब सात बजे मौत हो गई। वह अपने भाई रफीक के साथ भाई की शादी का कुछ सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

भाई की बरात जाने की घर में तैयारी चल रही थी। मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां काफूर हो गईं। दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग उनको सीएचसी उझानी ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। शव लेकर परिजन घर चले गए।


मृतका के पति मुखत्यार ने बताया कि उनकी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में ससुराल है। उनके साले की शादी थी। शुक्रवार की रात को बरात जानी थी, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। शादी में जाने वाला कुछ सामान कम रह गया, जिसको लेने के लिए पत्नी रुखसाना बड़े साले व अपने भाई रफीक के साथ उझानी आईं थीं। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सिंह हवेली के पास ब्रेकर पर अचानक उनकी पत्नी बाइक से सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट आने पर उनको एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन



पांच रिश्तेदारों के साथ गई बरात
सोहेल का निकाह तय था। बरात की सभी तैयारियां पूरी थीं। इसी दौरान बहन रुखसाना की मौत सड़क हादसे में हो गई। परिवार व रिश्तेदारों के कहने पर दूल्हे को पांच लोगों के साथ संभल के रजपुरा भेजा गया है। उधर, भाई का निकाह हो रहा है और यहां परिवार वाले शव के पास बिलख रहे हैं। उनकाे रात में ही दफन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें