फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
युवक दिनेश की मौत के बाद घर लगी लोगों की भीड़।द्धद्ध जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज क्षेत्र के कस्बा आसफपुर निवासी किसान दिनेश कुमार मौर्य (38) पुत्र तोताराम मौर्य की हालत खेत में जोताई करते समय मंगलवार दोपहर 12 बजे अचानक बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग पहुंचे तब तक वह बेहोश हो चुका था। उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भाई रमेश ने बताया कि दिनेश घर में बड़े थे। उनके एक बेटा व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 14 साल की है। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। मंगलवार को वह ट्रैक्टर से जोताई करने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर के समय सूचना मिली कि भाई दिनेश की हालत बिगड़ गई है। वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़े हैं।
सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और उनको सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस काे सूचना दी, इसके बाद शव जिला मुख्यालय भेजा है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



गांव की ही महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा
किसान दिनेश का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, ऐसी गांव में चर्चा है। लोगों का कहना है कि सोमवार की रात उसे महिला के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। बदनामी की वजह से मामले को दबा लिया गया। इसलिए मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। चर्चा है कि इसी के चलते दिनेश ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिवार के लोग गांव के ही दो लोगों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। देर शाम तक पुलिस को शिकायती पत्र नहीं दिया है।


रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि उनको विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट व शिकायती पत्र मिलने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक दिनेश की मौत के बाद घर लगी लोगों की भीड़।द्धद्ध जांच करती पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें