फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप के इलाज से किसान की मौत

Mon, 29 Dec 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रामप्रकशा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसावां। गांव नैनामई निवासी रामप्रकाश (48) पुत्र मनोहरलाल को रविवार की शाम को बुखार आ गया। वह कस्बा में एक झोलाछाप के यहां दवाई लेने गए थे। परिजनों का आरोप हे कि उसने ड्रिप चढ़ानी शुरू कर दी। इसी दौरान रामप्रकाश के सीने में दर्द होने लगा तो उन्होंने झोलाछाप को बताया। इस उसने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद हालत बिगड़ गई और देखते ही देखते मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, इसपर पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


भाई करन सिंह ने बताया कि उनके भाई रामप्रकाश कोई बीमार नहीं थे। उनको बुखार की शिकायत मालूम हुई तो वह कस्बे के ही एक झोलाछाप के यहां दवा लेने चले गए। वहां उसने गलत इंजेक्शन लगा दिया, इससे भाई की मौत हुई है। मौत की भनक लगते ही झोलाछाप दुकान का शटर डालकर भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसपर पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोग जो भी शिकायतीपत्र देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायतीपत्र मिलते ही मामले की जांच करवाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें