फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 16 Jun 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में सोमवार को ट्यूबवेल पर गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। ट्यूबवेल के बॉक्स में करंट आ रहा था। किसान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रेमचंद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत क्षेत्र में ट्यूबवेल पर करंट लगने से 30 वर्षीय युवक प्रेमचंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरिया डांडा निवासी प्रेमचंद पुत्र दोदराम खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से मूंगफली की फसल देखने खेत पर गए थे। रविवार रात हुई बारिश की वजह से ट्यूबवेल के बॉक्स में करंट आ रहा था।

यह भी पढ़ें- UP News: लखीमपुर खीरी में प्राचीन मेंढक मंदिर पर गिरी बिजली, छज्जा टूटा... ताम्रकलश भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


प्रेमचंद ने जैसे ही बॉक्स पर हाथ रखा, वैसे ही उन्हें तेज करंट लगा। हादसा देख आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रेमचंद की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। प्रेमचंद चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी, बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें