घर से बाहर खेल रहे थे दो बच्चे
किसान की पत्नी व बेटे को दातागंज सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम व दातागंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने क्षति का आकलन किया। उन्होंने हादसे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। परिजनों ने बताया कि किसान की छह संतान हैं। इनमें एक बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है। किसान की मौत से दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी शंकुतला के कंधों पर आ गई है। वहीं, दो बेटे मासूम हैं। हादसे के समय ये दोनों बच्चे पड़ोस में खेलने गए थे।
एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कच्चा मकान गिरने से एक किसान की मौत हुई है। क्षति का आकलन किया गया है। जिला प्रशासन को घटना की रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ित परिवार की आपदा सहायता कोष से मदद कराई जाएगी।