फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में पैर छूने से किसान की मौत

विज्ञापन
मामले की जानकारी नोट करती थाना पुलिस । संवाद
विज्ञापन
जरीफनगर। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर गांव अंबियापुर निवासी किसान हरज्ञान (40 साल) पुत्र बृजपाल की मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए थे। पाइप बिछाते समय बिजली के तार में पैर छू जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


भाई राजाराम ने बताया कि गेहूं की बोआई चल रही है। भाई हरज्ञान सुबह में खेत पर गए थे। वह खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रहे थे। उनको पता नहीं था कि खेत में बिजली लाइन का तार टूटा पड़ा है। अचानक उनका पैर तार पर पड़ गया। करंट लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके लाइन बंद कराई।
इसके बाद परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। किसान की मौत से हाहाकार मच गया। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जानकारी नोट करती थाना पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें