फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तारकशी में आ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
बदायूं के बिल्सी में सुंदरनगर गांव में खेत में दवा लगाने के दौरान करंट लगने से मृतक राजेंद्र मौ
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में सोमवार शाम आलू के खेत में दवा लगाने गए एक किसान की तारकशी में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सुंदरनगर निवासी राजेंद्र मौर्य (28) पुत्र प्रेमपाल सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने आलू के खेत में दवा लगाने गए थे। इसी दौरान वह पड़ोस के खेत में लगी लोहे की तारकशी पर गिर पड़े। तारकशी में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
बताया जाता है कि वह करीब एक घंटे तक तारकशी पर पड़े रहे। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें बिल्सी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें सहसवान के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। मृतक के भाई ओमवीर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें