फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नलकूप चलाते समय लगा करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। टेहरा गांव निवासी अमरीश (25) पुत्र अतर सिंह बुधवार को फसल की सिंचाई करने को गए थे। सिंचाई के लिए नलकूप चलाने को जैसे ही उसने हाथ बढ़ाया कि उनको बिजली करंट लग गया। चीख सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग उन्हें सहसवान सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने देखते हर उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भाई रमेश ने बताया है कि भाई अमरीश गांव के ही लोगों की जमीन बंटाई पर लेकर परिवार कर पालन पोषण करता आ रहा था। मजदूरी व खेती करके वह परिवार का अच्छे से ख्याल रखता रहा था। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। देर शाम पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा तो गांव व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें