फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा पर बैठे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मंगली का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेनपुर ननिहाल में रह रहे मंगली (32) पुत्र लच्छू को उस समय बिजली करंट लग गया, जिस समय वह शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा पर बैठे थे। वह मूल रूप से बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खटेटा का रहने वाले थे।
विज्ञापन


जनपद बरेली के थाना थाना अलीगंज गांव खटेटा के रहने वाले 32 वर्षीय मंगली पांच साल पहले अपनी ननिहाल में आकर रहने लगे थे। वह दातागंज कोतवाली के सेनपुर में मकान बनाकर रह रहे थे। मंगलवार को दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य में गांव के लोगों ने माता रानी की शोभायात्रा का आयोजन किया था। डीजे और झांकियों के साथ शोभायात्रा देर शाम को शुरू हुई। वह शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा की छत पर बैठे हुए थे। शोभायात्रा जब गली से निकली तो गली में गांव के कुछ लोगों ने बिजली का तार खींच कर अपने घर तक बिजली का तार डाल रखा था। ई- रिक्शा पर बैठे मंगली की गर्दन में तार लग गया और वह करंट लगने से ई-रिक्शा से नीचे आकर गिर गए। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंगली के शव को पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया। बुधवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें