फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किसान ने फांसी लगाई, एक की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के गांव नाधा निवासी दिनेश के पास खुद की डेढ़ बीघा जमीन है। उसने 10 बीघा जमीन बंटाई पर की थी। बारिश न होने से दिनेश की फसल बर्बाद हो गई। सोमवार सुबह दिनेश खेत पर गया। यहां खेत के पास स्थित पाकड़ के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव वालों से खबर मिलने पर परिवार वाले पहुंचे। बाद में पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया। उसकी पत्नी सर्वेश का कहना है कि दिनेश ने फसल बर्बाद होने की वजह से जान दे दी।
विज्ञापन

उधर दातागंज थाना क्षेत्र के गांव सुखपाल (48) के पास खुद की पांच बीघा जमीन है। उन्होंने 35 बीघा जमीन पेशगी पर ली थी। 40 बीघा में सुखपाल ने धान की फसल की थी। सूड़ी लगने से धान की फसल बर्बाद हो गई थी। सोमवार दोपहर सुखपाल की खेत पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। प्रधान ग्वाला प्रसाद ने बताया कि सुखपाल फसल बर्बाद होने से सदमे में था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें