फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्यूबवेल चलाते समय किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
किशन लाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। ट्यूबवेल चालू करने के लिए किसान ने जैसे ही स्टार्टर छुआ तो उन्हें करंट का झटका लगा। इससे किसान की मौके पर मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव ललसी नगला निवासी किशन लाल (55) शुक्रवार की सुबह अपने निजी ट्यूबवेल पर गए। खेतों की सिंचाई को जैसे ही उन्होंने स्टार्टर का बटन दबाया तो करंट लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गए। इस दौरान ट्यूबवेल बंद हो गया। कुछ देर बाद पास के एक किसान ट्यूबवेल पर पहुंचे तो देखा कि किशनलाल का शव पड़ा है। हाथ झुलसा हुआ था। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने मृत किसान के शव का पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। मृतक के सात बच्चे हैं, जिनमें दो की उसने शादी भी कर दी है। किसान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें