फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 01 Aug 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर जीबी पंत कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जुटे राहगीरों और कांवड़ियों से खुद को घिरा देख चालक बस से कूदकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


कासगंज जिले में सोरो कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाहनगर निवासी मान सिंह (42) अपने बेटे सत्यवीर (18) के साथ बाइक से उझानी के लिए निकले। बाइक सत्यवीर चल रहा थे और मान सिंह बैठे थे। सामने से रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस पर सत्यवीर बाइक समेत सड़क किनारे गिर गए, लेकिन मान सिंह बस के पहिया के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वहां से कांवड़िया निकल रहे थे। यह देख उन्होंने रोडवेज बस को घेर लिया। बस समेत खुद को घिरा देख चालक कूदकर भाग गया।

परिवार में मचा कोहराम 
हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी भी पहुंचे गए। पुलिसकर्मियों ने मान सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल उनके बेटे सत्यवीर का प्राथमिक उपचार किया गया। मृतक के परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल आ गए। 
विज्ञापन


घायल बेटे ने बताया कि पिता- पुत्र ईंट भट्ठा पर काम करते थे। ठेकेदार ने एडवांस रुपये देने के लिए अपने घर बुलाया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि रोडवेज बस कब्जे में ले ली गई है। उसके चालक के बारे जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें