फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलह बना काल... किसान ने मालगाड़ी से कटकर दी जान, परिवार में कोहराम

Thu, 15 Feb 2024 02:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को किसान का शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। बताया गया कि किसान ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी सोनू मौर्य (50) ने मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार को गांव से कुछ दूर रेल की पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह खाना खाने के बाद वह खेत पर जाने की कहकर घर से गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों से उनका शव पटरी पर पड़ा होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। सोनू के दो बेटी और एक बेटा है। परिवार वाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे। दूसरी ओर गांव के लोगों दबी जुवान गृह क्लेश में आत्महत्या की बात कह रहे हैं।

थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उनके बेटे ने पोस्टमार्टम कराने को लिखित में दिया। शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें