फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल की रखवाली करने गया था किसान, सुबह खेत में मिली लाश; सर्पदंश से मौत की आशंका

Sun, 08 Mar 2026 05:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह खेत में मचान के पास पड़ा मिला। सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में गंगा की कटरी के गांव सराय स्वाले निवासी किसान का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। उनकी नाक के पास निशान नजर आया। इस पर पुलिस और परिजनों ने सर्पदंश से मौत बताते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी राजेश कुमार (43) के खेत गांव के पास कटरी में हैं। शाम को वह छुट्टा जानवरों से खेत में गेहूं की रखवाली करने के लिए चले गए। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें चाय पहुंचाने के लिए बहन शकुंतला खेत पर गईं तो उन्हें भाई राजेश मचान के पास बेहोश पड़े मिले। उनकी नाक के पास दो निशान आए। शकुंतला की चीख-पुकार के बाद खेतों से कई ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश की शरीर में सांस बताकर परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया।

ग्रामीणों की मौजूदगी में परिवार के लोग राजेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि सांप ने राजेश को नाक के पास डस लिया था। सर्पदंश की वजह से उनके भाई की मौत हुई है। 
विज्ञापन


चार भाइयों में सबसे छोटे थे अविवाहित राजेश
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी राजेश कुमार अपने पिता की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि राजेश शाम को जब खेत पर जाने के लिए निकले तो उन्हें रूक जाने के लिए कहा गया था। दूसरे भाई ने उनकी बजाय खेत पर खुद जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने। शकुंतला अपने सबसे छोटे भाई की असमय मौत से बदहवास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें