फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रदर्शन की आशंका पर आंगनबाड़ी नेता राजेश को किया गया नजरबंद, घर पर रहा पुलिस का पहरा

Sun, 08 Mar 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में संभावित प्रदर्शन को देखते हुए अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को नजरबंद किया गया। उनके घर पर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
पुलिस की निगरानी में रहे राजेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को नजरबंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर सात मार्च की शाम लगभग सात बजे से उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 29 जनवरी 2026 को सरकार को अल्टीमेटम दिया था। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इको गार्डन में प्रदेश के 75 जनपदों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगी। 

प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस ने किया नजरबंद  
इसी संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार लगातार उन पर नए-नए कार्यों का बोझ डाल रही है, लेकिन मानदेय बढ़ाने के मामले में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई बार सदन में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें