फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव ढ़डूमर में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने सड़क किनारे सो रहे एक किसान की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयपाल सिंह पुत्र महेश चंद्र बृहस्पतिवार की रात सड़क किनारे बनी अपनी झोंपड़ी के पास सो रहा था। रात के करीब तीन बजे एक बोलेरो कार से आए चार लोगों ने उतरते ही उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जैसे ही गांव के लोग उसकी झोंपड़ी की ओर दौड़े आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित जयपाल सिंह ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है, वही पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें