फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान से मारपीट, 18 हजार रुपये और बाइक छीन ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फसल बेचकर बाइक से घर लौट रहे किसान से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने बाइक व 18 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मुजरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सबदलपुर निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो मार्च की शाम वह उझानी मंडी में अपनी पांच क्विंटल सरसों की फसल बेचकर लौट रहा था। फसल की कुल कीमत 27 हजार रुपये मिली थी, जिसमें से आढ़तियों की उधारी चुकाने और बाजार से सामान खरीदने के बाद उसकी जेब में 18,000 थे। देर रात करीब 11:30 बजे, जब पीड़ित अपने खेत की रखवाली करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव के पास ही कुछ लोगों ने उसकी बाइक के आगे पिकअप लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी जातिसूचक गालियां और जानलेवा हमला करने के बाद 18 हजार रुपये और बाइक छीन ले गए।
विज्ञापन

सहसवान सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें