कादरचौक। गांव असरासी में खेत पर पानी लगाने गए किसान के ट्यूबवेल का स्टार्टर और केबल चोरी करने की कोशिश की गई। विरोध पर किसान से मारपीट की गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
पीड़ित बादाम सिंह के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह साथियों के साथ खेत पर ट्यूबवेल चलाने गया था। वहां तीन लोग मौजूद थे, जिन्होंने स्टार्टर और केबल चोरी कर लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी नसीबुल्ला उर्फ बबलू निवासी ककराला को पकड़ लिया। अन्य दो आरोपी नजर और फैजल निवासी ककराला बताए गए हैं। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, अन्य आरोपियों और चोरी गए सामान की तलाश की जा रही है। संवाद