फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई

Mon, 09 Feb 2015 11:56 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उझानी रोड स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल में सोमवार को फेयरवेल एवं गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर विदाई दी।
विज्ञापन

जूनियर्स ने विभिन्न कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। इसके अलावा मिस्टर एंड मिस नाइटेंगिल प्रतियोगिता भी हुई। इसमें मिस नाइटेंगिल शीरो खान तथा मिस्टर नाइटेंगिल आरिफ अशरफ को चुना गया। साथ ही शिक्षा में प्रारंभिक शिक्षा से कक्षा 12 तक श्रेष्ठ रहे साइमा, अनंत, शोभित, इमरा एवं आरिफ अशरफ को प्राइड ऑफ एफएनपीएस का अवार्ड दिया गया।
छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन में हिस्सा लेते हुए खूब मस्ती की। इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डायरेक्टर अश्वनी कुमार एवं कोऑर्डिनेटर रश्मि स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें