फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला को बचाने की कोशिश में जुटे परिजन, कह रहे- छूटकर गिर गई बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलापुर थाना क्षेत्र में 20 दिन की बच्ची को तालाब में फेंकने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में अपनी 20 दिन की बेटी को तालाब में फेंकने वाली महिला को उसके परिवार वाले बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अब वह कह रहे हैं कि बच्ची उसके हाथ से छूटकर तालाब में गिर गई थी लेकिन सवाल यह है कि उसको तुरंत तालाब से क्यों नहीं निकाला गया। परिवार वालों ने महिला के खिलाफ तहरीर तक नहीं दी है।
मंगलवार दोपहर बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन की थी। इस दौरान पता चला था कि गांव कुंडेली निवासी विनोद कुमार की पत्नी प्रियंका भारती छह फरवरी को अपने मायके चली गई थी। जब 17 फरवरी को विनोद उसे बुलाने गया था। तब बच्ची प्रियंका के मायके में नहीं थी। इसके अगले दिन विनोद ने बच्ची के लापता होने की तहरीर दी थी लेकिन उसकी ससुराल वालों ने कोई जिक्र नहीं किया था। जब मंगलवार को बच्ची की लाश मिली, तब इसका खुलासा हुआ। थाना पुलिस ने शाम के समय उसका पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन बुधवार देर शाम तक परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि परिवार वाले कह रहे हैं कि बच्ची महिला के हाथ से छूटकर गिर गई थी। शायद वह तहरीर देना नहीं चाहते लेकिन इसमें जांच के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें