फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन कट्टा जब्त

Sun, 20 Sep 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बंद लॉन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
बदायूं। कृषि विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार की शाम बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के समीप बंद लॉन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि नमक से बनी पोटाश के तीन सौ कट्टे जब्त किए गए हैं। देर शाम तक जांच की गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी संचालक आरिफ सहसवान के पठान टोला का रहने वाला है। मौके से तीन सौ बोरी नमक बरामद, दो सिलाई मशीन, धागा, जेनरेटर, सौ किलो गेरू रंग व 400 खाली कट्टे भी बरामद किए हैं। बिल्सी थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने मनोज रावत ने बताया कि मौके से जो कट्टे मिले हैं, वह इंडियन पोटाश लिमिटेड के हैं। संचालक आरिफ के अलावा फरियाद पुत्र हसमत, विकास पुत्र सालिग राम, राहुल पुत्र कालीचरण, अजय पुत्र पूसे, सुनील पुत्र सुखदेव, संजू पुत्र शंकर, सेवाराम पुत्र सुख देव निवासी गौसपुर मुनीफ पुत्र हनीफ निवासी खैरी को गिरफ्तार किया गया है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बाजार में काफी महंगे दामों पर बेचते थे नमक से बनी पोटाश
बिल्सी। एक लॉन को गोदाम बनाकर नमक से नकली पोटाश बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थी। जो बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकती है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हजारों कट्टे यहां से बेचे जा चुके हैं, कहां-कहां कट्टे बेचे गए हैं, इसकी जांच की जा रही है।

बंद लॉन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी में पकड़े गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें