फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकरी व फंड पाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, भाई-बहन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभियुक्तों ने मृतक सफाई कर्मचारी के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तहसील प्रशासन को सौंप दिए हैं। इनकी भनक लगने के बाद मृतक की मां ने कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया निवासी सुमन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा राहुल जगत ब्लॉक के नगला शर्की में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। उनका मायका संभल जिले के चंदौसी कस्बे में मोहल्ला गणेश मंदिर में है। मोहल्ले के बराबर में ही सीकरी गेट में रिश्तेदारी है। इस वजह से उस मोहल्ले की सीमा उनके घर आती-जाती थी।

सीमा ने उनके बेटे राहुल को फंसाकर नौकरी व रुपये हड़पने की योजना बनाई थी। उसने राहुल को अपना पति मान लिया। 2015 में वह घर आकर रहने लगी। इस दौरान उसने बेटे से रुपये मांगे, जो उसने देने से मना कर दिया। इस पर सीमा ने चंदौसी में जाकर वहां मनोज को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ भी शादी कर ली।
विज्ञापन


इसी बीच उनके बेटे की 25 मई 2023 को बीमारी के कारण मौत हो गई। इसका फायदा सीमा ने उठाया। उसने अपने भाई अशोक के साथ मिलकर बेटे के फंड, पेंशन व नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रपत्र तैयार करा लिए। सीमा ने तहसील प्रशासन को प्रपत्र सौंपकर बेटे के पत्नी होना का दावा किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सीमा व उसके भाई अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



कोर्ट के आदेश पर चार अभियुक्तों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज







बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी शहनाज ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पड़ोस के रहने वाले भूरे चौधरी उर्फ इकरार अहमद दबंग किस्म के हैं। उनसे मोहल्ले के लोग डरते हैं।







एक अप्रैल 2025 की पूर्वाह्न 11 बजे उनके व इकरार के बच्चों में विवाद हो गया, जो मोहल्ले के लोगों ने शांत करा दिया। इसके बाद इकरार अहमद व अरशद समेत चार लोग लाठी-डंडा व हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की। बचाव करने पर बेटे मुवाहिद, मुशाहिद व भांजे नाजिम अली के साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर चार महीने बाद इकरार अहमद, इरफान, इत्कार व अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें