भारत संकल्प यात्रा के कार्यों की समीक्षा बैठक में मौजूद सचिव और अधिकारी। स्रोत, प्रशासन
बदायूं। जल शक्ति मंत्रालय एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बुधवार को हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। कहा, सभी वंचित पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त सचिव ने स्टॉल व बैनरों का अवलोकन किया। कहा, विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। यात्रा के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उनमें स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएं। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार के तौर पर विकसित भारत यात्रा के दौरान कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।